झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा – (जेएलकेएम) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर ली है। पार्टी ने अपने बूते वोटों का जनाधार – बढ़ाया और चुनाव में नई राजनीतिक ताकत बन कर उभरी है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जेएलकेएम को अप्रत्याशित वोट मिले। भविष्य में नई राजनीतिक विकल्प बनने को तैयार है। पार्टी ने जातीय समीकरण के आधार पर मजबूती उपस्थिति दर्ज की है।
जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर की जीत से कई राजनीतिक संकेत सामने आएगी। अब झारखंड की राजनीति में जेएलकेएम नई आवाज बनने जा रही है। वहीं राजनीतिक दलों में रामगढ़, मांडू और बड़कागांव सीट पर पार्टी को मिलने वाली वोट चर्चा का विषय है। इसमें रामगढ़ विधानसभा सीट से जेएलकेएक के प्रत्याशी पनेश्वर महतो को 70979 वोट मिले। मांडू सीट से जेएलकेएम के प्रत्याशी बिहारी कुमार को 70696 और बड़कागांव सीट से जेएलकेएम के प्रत्याशी बालेश्वर कुमार को 26867 वोट मिले। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वोटों के जनसमर्थन पर आभार जता रहे हैं। वहीं पार्टी की पहली जीत पर खुशी मना रहे हैं। लेकिन, दूसरी ओर राजनीतिक दलों में जेएलकेएम के वोटों से होने वाले नफा नुकसान का गुणा भाग शुरू हो गई है।