झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज झारखंड आ रहे हैं। झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में तीन जगहों पर सभा करेंगे। यह उनकी आखिरी चुनावी सभा होगी।
निर्धारित समय के अनुसार उनकी पहली सभा राजमहल विधानसभा के लिए होगी। वे दिन के 10 बजे राजमहल के तीन पहाड़ी मुरली मैदान में सभा करेंगे। यह उनकी पहली सभा होगी।
इसके बाद वे जामताड़ा विधानसभा के लिए बागडेहरी फुटबॉल मैदान में 11.30 बजे सभा करेंगे। तीसरी और आखिरी सभा देवघर विधानसभा के लिए होगी। यहां वे केकेएन स्टेडियम में दोपहर 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे।