आज दिनांक 15 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के सचिव महोदया सुश्री प्रियंका कुमारी एवं सम्मानित अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने झारखंड की संस्कृति पर आधारित गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति उत्साहवर्धक एवं आकर्षक रहा।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति महोदय श्री बी एन साह ने भगवान बिरसा मुंडा को शत -शत नमन करते हुए कहा की कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत भगवान बिरसा मुंडा एक सच्चे देशभक्त थे।
सचिव महोदया सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा की झारखंड की जनजातीय संस्कृति प्रकृति से प्रेम करने वाली संस्कृति है।
प्रति कुलपति महोदया प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा की जनजातीय समाज के सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान बिरसा का संघर्ष अमर है।
कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने गौरवशाली इतिहास व संस्कृति समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर माटी वीर को शत-शत नमन किया।
मौके पर वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य श्री अजय कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातगण, कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।