झारखंड विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में कल 13 नवंबर को 15 जिलों की 43 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 1.37 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे। फर्स्ट फेज की 43 में से 14 सीटें कोल्हान, 13 सीटें दक्षिणी छोटानागपुर, 9 सीटें पलामू और 7 सीटें उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन की है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में 683 कैंडिटेट्स मैदान में है। इनमें से 43 महिला उम्मीदवार हैं। 235 करोड़पति हैं, जबकि 174 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
इसी फेज में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सहित उनके बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू चुनाव लड़ रही हैं।
राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM ने सबसे ज्यादा 29 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थी। कांग्रेस 18 और राजद ने एक सीटें जीती थी। JMM-कांग्रेस और राजद ने मिलकर सरकार बनाया था।