हजारीबाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद एवं मांडू विधानसभा से आजसू प्रत्याशी तिवारी महतो 24 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस खबर की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बननी तय है। हजारीबाग विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत ऊर्जा और उत्साह है।
इस बार हजारीबाग विधानसभा से भाजपा पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ देगी। कहा कि 24 अक्टूबर को होने वाले नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाते हुए हजारों की संख्या में सभी को शामिल होना है। इस नामांकन रैली में मुख्य रूप से हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल एवं धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह उपस्थित रहेंगे। आज सर्वप्रथम नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक आम सभा होगी और उसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से भाजपा प्रत्याशी की रैली निकालेगी। आम सभा हजारीबाग पुरानी बस स्टैंड स्थित कर्जन ग्राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 50,000 से अधिक संख्या में लोग जुटेंगे। कल नामांकन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस खबर की जानकारी भाजपा के जिला मीडिया शाह प्रभारी विवेक जोशी ने दी।