खबर दिन भर की RG24 News के साथ | Daily News Bulletin | (13 September 2024)

Spread the News

 

भुरकुंडा। रामगढ़ जिला के खान निरीक्षक राहुल कुमार की शिकायत पर बासल पुलिस ने शनिवार की रात पकड़े गए ट्रैक्टर पर केस दर्ज किया है वहीं थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया की रात्रि तकरीबन 9:30 बजे रसदा चौक की ओर से ट्रेक्टर को पकड़ा गया थाlजांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं मिला है। मौके से चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग लिया।

रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ 22 झारखंड एनसीसी बटालियन एनसीसी हजारीबाग के सीएटीसी कैंप के अंर्तगत जयवीर टुडू और सोनू करमाली ओटि टेंट पिचिंग में भाग लिए थे। इसमें दोनो का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें दोनो कैडेट्स को 22 झारखंड बी एन एनसीसी हजारीबाग के कर्नल हरमीत सिंह और लेफिनेंट कर्नल अंटोनी हेनरी सेलवन ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया इसके बाद दोनो कैडेट्स थल सेना कैंप में शामिल हुए। टीएससी- 1, 2,3 और 12 बिहार एनसीसी समस्तीपुर में भी अच्छा प्रदर्शन करने पर कर्नल रविन्द्र रावत ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। 12 बिहार एनसीसी समस्तीपुर में कर्नल रविन्द्र रावत ने 2 सितंबर से 13 सितंबर 2024 को बिहार झारखंड के 91 कैडेट्स को किट दिया और हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किए और हार्दिक बधाई दी। जिसमे राधा गोविंद विश्वविद्यालय के दोनो कैडेट्स टी एस सी कैंप दिल्ली में टेंट पिचिंग में ब्राउन मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी एनसीसी के एएनओ लेफ्टीनेंट डॉ अमन वर्मा ने दी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने थल सेना कैंप में चयनित जयवीर टुडू और सोनू करमाली को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

रामगढ़ : भाजपा रामगढ़  के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न हूई। बैठक में मुख्य रूप हजारीबाग लोकसभा के पुर्व सांसद यदुनाथ पांडेय,बड़कागांव विधानसभा एंव मांडू विधानसभा के प्रवासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार,पुर्व जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा,चंद्रशेखर चौधरी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजू चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री विजय जायसवाल ने किया। मौके पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

रांची : झामुमो से अलग होकर भाजपा में आए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब कोल्हान से निकलकर संथाल में दस्तक देने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से बदल रही डेमोग्राफी के खिलाफ सामाजिक जन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया की आगामी 16 सितंबर को आदिवासी समाज द्वारा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में “मांझी परगाना महासम्मेलन” का आयोजन किया गया है, जिसमें हम लोग समाज के पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं अन्य मार्गदर्शकों के साथ बैठ कर इस समस्या का कारण समझने तथा समाधान तलाशने पर मंथन करेंगे।

संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ चंपाई सोरेन द्वारा सामाजिक आंदोलन शुरू करने की घोषणा पर झामुमो की ओर से प्रतिक्रिया आई है. पार्टी के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने बस इतना कहा कि उनका वह पहचाना हुआ क्षेत्र है. वहां से सिदो कान्हो और दिशोम गुरु के आह्वान पर आंदोलन हुआ था. अब देखते हैं.

 

गिरिडीहः कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा हो गया. हंगामा दो चरणों में हुआ. पहली दफा कार्यक्रम शुरू होने से पहले तो दूसरी दफा कार्यक्रम के दौरान हुआ. इस हंगामे से कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर से सबके सामने आती हुई नजर आई.

 

धनबादः झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी कभी भी बज सकता है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है. जन जन तक वर्तमान सरकार की नाकामियों को पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जाएगी. उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल में संकल्प परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ होगा. शुभारंभ और समापन में राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे. गिरिडीह के जमुआ झारखंड धाम से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी. यात्रा के शुभारंभ में केंद्रीय मंत्री नीतीश गडकरी शामिल होंगे. इस दौरान एक विशाल जनसभा का आयोजन जमुआ में होगा. वहीं इस यात्रा का समापन धनबाद में होगा. समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे.

 

गिरिडीह। सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 घर लौट आए। वापस लौटे सभी मजदूर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचे। वतन वापसी के लिए राज्‍य सरकार की ओर से किये प्रयास के प्रति आभार जताया। अब भी 29 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए है।

 

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस सबके बीच राजनेताओं की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इस कड़ी में गोड्डा से भाजपा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता अब हेमंत सोरेन पर भरोसा नहीं करती हैं।भाजपा सांसद ने कहा कि वे शहरी क्षेत्रों में नरेगा जैसी योजना लेकर आए थे, उन्होंने मजदूरों को 2 महीने तक पैसे दिए और फिर उस योजना को बंद कर दिया। वे सिर्फ योजनाएं लेकर आते हैं, यह सरकार केवल झूठ पर आधारित है। ये सरकार चुनाव के बाद योजनाओं को बंद कर देती हैं और लोग यह जानते हैं।

 

झारखंड में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय में हलफनामा पेश कर बताया कि झारखंड में बड़े पैमाने पर अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए राज्य में घुस रहे हैं। अब इसे लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी रह रहे हैं, लेकिन झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ‘वोट बैंक’ के लिए इससे इनकार कर रही है।

 

हजारीबाग एसडीओ व नोवामुंडी सीओ के यहां एसीबी की छापेमारी खत्म। बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार के यहां चल रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को खत्म हो गई। छापेमारी में शैलेश कुमार के गिरिडीह और धनबाद स्थित आवास से 22.09 लाख रुपए मिले। जमीन की 11 डीड भी मिली है। 11 मोबाइल, दो लैपटॉप और एक टैब भी जब्त किया गया है।

 

दिल्ली : दिल्ली के राजिंदर नगर कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स की मौत के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बेसमेंट के चार सह-मालिकों को 30 जनवरी तक अंतरिम जमानत दे दी है. साथ ही कोर्ट ने इन्हें पांच करोड़ रुपये जमा कराने को कहा है।साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि उन्होंने बेसमेंट को किराए पर देकर लालच का काम किया है।बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थि राव आईएएस कोचिंग संस्थान के चारों सह मालिकों को गिरफ्तार किया था.

 

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देते हुए जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ सप्ताह पहले जेल से निकले मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई तो अन्य नेताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न्याय बताया

 

प्रयागराज : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद के अनाधिकृत हिस्से को स्वयं गिराने की मुस्लिमों की पेशकश पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया, जिससे वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा।

 

महाराष्ट्र : राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोगों को राहुल गांधी की आरक्षण विरोध मानसिकता के बारे में बताने के लिए प्रदर्शन करना जरूरी है। वहीं कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया।

 

पश्चिम बंगाल : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर छापेमारी की। संघीय जांच एजेंसी की विभिन्न टीमों ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। ईडी के अधिकारियों ने जॉयनगर, देगंगा, कल्याणी और बसंती में राशन व्यापारियों के घरों और दुकानों, एक खाद्य इंस्पेक्टर के आवास और एक सहकारी बैंक के ब्रांच में छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में भी छापेमारी की गई।