25 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024

Spread the love

रामगढ़: रामगढ़ जिले में दिनांक 25.08.2024 से 27.08.2024 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चन्दन कुमार एवं सिविल सर्जन, डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा सभी अभिभावकों से सामुहीक अपील करते हुए कहा गया है कि 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी बुथ पर जाकर पोलियो की खुराक दिनांक 25.08.2024 को अवश्य पिलाये। मुख्यालय से आए प्रतिनिधि डॉ० उमा सिन्हा, के द्वारा रामगढ़ जिले के पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा सिविल सर्जन, रामगढ़, जिला आर० सी० एच० पदाधिकारी, रामगढ़ एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति में की गई। सिविल सर्जन, रामगढ़ के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 0-5 वर्ष तक के 1,79,692 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु 1067 बुथ 2,300 टीकाकर्मी एवं 153 पर्यवेक्षकों को कार्य में लगाया गया है। जिले में सभी जगह प्रचार प्रसार हेतु होर्डिंग, फ्लेक्स बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किया गया है। साथ ही साथ प्रचार प्रसार रथ के द्वारा सभी प्रखण्डों में माइकिंग की जा रही है। गौरतलब होकि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 25 अगस्त को अभिभावक नजदीकी बूथ पर जाकर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला सकते हैं वही 26 एवं 27 अगस्त को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा।