रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर शनिवार को एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नाकोत्तर के छात्रों ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग के डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, इतिहास विभाग की प्रमुख डॉ. पूनम कुमारी, और राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. प्रेम प्रकाश शामिल थे। मंच संचालन पीजी 3 सेमेस्टर की छात्रा रिया सिन्हा ने किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पीजी 3 सेमेस्टर की रिया सिन्हा ने जीता, जिन्होंने अपने प्रभावशाली भाषण से निर्णायकों का दिल जीत लिया। द्वितीय पुरस्कार पीजी 3 सेमेस्टर के हैप्पी सिंह को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार यूजी 5 सेमेस्टर के राहुल को प्रदान किया गया। विशेष पुरस्कार यूजी 2 सेमेस्टर की चंचल कुमारी को दिया गया, जिन्होंने अपने अनोखे दृष्टिकोण से सबको प्रभावित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह, ट्रस्ट के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ) समरेंद्र नाथ साहा,उपकुलपति प्रो. (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो.(डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परिक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. प्रेम प्रकाश और व्याख्याता डॉ. विक्रम प्रशांत द्वारा किया गया। इस आयोजन ने छात्रों को अपने विचार व्यक्त करने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।